25 Apr 2024, 20:31:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। कोरोना वायरस के चलते सभी लोग घर में कैद हैं। ऐसे में सभी सेलेब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। हाल ही में काजोल ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की। काजोल की यह फोटो इसलिए खास है क्योंकि इसे उनके बेटे युग ने क्लिक किया है। फोटो शेयर करते हुए काजोल लिखती हैं कि डायरी में कुछ लिखने के लिए तैयार हो जाइए और एक कप चाय मेरे साथ पीजिए। मैं जानना चाहती हूं कि आप लोग क्या-क्या कर रहे हैं। आइए और मेरे साथ गपशप कीजिए। और हां, यह फोटो मेरे बेटे युग ने ली है। 
 
काजोल इस समय परिवार संग क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। काजोल को उनके अच्छे सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जाना जाता है। काजोल ने बड़े पर्दे पर कई बेहतरीन परफॉर्मेंस दी हैं। हाल ही में वह ‘तानाजीः द अनसंग वॉरियर’ में पति अजय देवगन के साथ नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी और इसने 200 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »