24 Apr 2024, 22:39:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सिर पर बाल्टी लेकर दारू लेने निकला बॉलीवुड का ये दिग्‍गज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2020 12:18AM | Updated Date: Jun 11 2020 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दुनिया भर में कोरोना वायरस के कहर के कारण बीते लंबे समय तक लॉकडाउन लगा था। लेकिन अब सरकार ने अनलॉक-1 के तहत कई चीजों में छूट प्रदान की है। वहीं शराब की दुकानों को भी खोल दिया गया है। इस बीच बॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता शक्ति कपूर का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
 
इस वीडियो को खुद अभिनेता ने अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में शक्ति कपूर अपने सिर पर एक बड़ी सी बाल्टी लेकर जाते दिख रहे हैं। इतने में ही पीछे से एक आदमी उन्हें रोककर पूछता है कि कहा जा रहे हो? उस इंसान को जवाब देते हुए शक्ति कपूर कहते हैं, 'दारू लेने जा रहा हूं। अपनी बात कहकर शक्ति आगे बढ़ जाते हैं।। बात यहीं खत्म नहीं होती वो आदमी शक्ति कपूर से कहता है कि पूरी सोसायटी के लिए लेकर आना।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »