20 Apr 2024, 00:13:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अनन्या की बहन की बिकिनी फोटो पर आया कमेंट, तुम्‍हारा रेप...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2020 12:05AM | Updated Date: Jun 11 2020 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे की कजिन सिस्टर अलाना पांडे अपनी बिकिनी तस्‍वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है। अलाना ने कुछ दिनों पहले अपनी बिकिनी तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। लेकिन कई लोगों को अलाना की ये तस्वीरें पसंद नहीं आई। इसी बीच अलाना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनकी ओर से एक स्टेटमेंट जारी किया गया है। उन्होंने इस पोस्ट में जानकारी दी है कि किसी ने उनकी बिकिनी फोटो पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। अलाना ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'मेरे पोस्ट पर एक महिला ने कमेंट किया था कि मेरे साथ दुष्कर्म होना चाहिए क्योंकि मैंने बिकिनी में तस्वीर साझा की थी।
 
साथ ही उस महिला ने मेरे माता-पिता को भी इस कमेंट में टैग किया था ताकि वो ये देख सकें। अलाना ने आगे लिखा- काश मेरे पास महिला के उस कमेंट का स्क्रीनशॉट होता। लेकिन मैं वो कमेंट देख हिल गई थी। मैंने तुरंत उस महिला को ब्लॉक कर कमेंट डिलीट कर दिया था। अपने इस पोस्ट के कैप्शन में अलाना ने बताया कि ये एक महीने पहले की घटना है। उन्होंने लिखा- काश मैंने तभी इसके बारे में बात की होती। लेकिन रोजाना उठकर ऐसे कमेंट्स पढ़ना मेरे लिए नॉर्मल सा हो गया। ये सब मेरी जिंदगी का एक हिस्सा हो गया है। जो रोज सुबह उठकर मैं पढ़ती हूं उसका 1 प्रतिशत मैंने यहां बताया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »