29 Mar 2024, 11:03:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

एक्टर की मौत के बाद प्रेग्नेंट पत्नी की तस्‍वीरें हुई वायरल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2020 12:29AM | Updated Date: Jun 10 2020 12:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सरजा ने महज 39 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। दो साल पहले ही उन्होंने गर्लफ्रेंड से शादी रचाई थी और उनकी पत्नी प्रेग्नेंट हैं। चिरंजीवी सरजा का अंतिम संस्कार सोमवार को बेंगलुरु के कनकपुरा स्थित उनके फार्महाउस पर किया गया। इसके कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें सरजा की पत्नी मेघना को उन्हें अंतिम विदाई देते देखा जा सकता है। 
पूजा-पाठ के बाद जब सरजा की पार्थिव देह को दफनाने के लिए ले जाया जाने लगा तो मेघना ने आखिरी बार उन्हें गले लगाया और फूट-फूटकर रो पड़ीं। कुछ देर तक वे सरजा की पार्थिव देह से लिपट कर रोती रहीं। इस बीच उन्होंने पति के माथे को चूमा और गालों को भी हाथ लगाया। इसके बाद उनके रिलेटिव्स ने आकर उन्हें संभाला और सांत्वना दी।
 
दरअसल, चिरंजीवी सरजा की पत्नी मेघना राज प्रेग्नेंट है और जल्द ही मां बनने वाली हैं। खबर के मुताबिक, मेघना और चिरंजीवी कुछ वक्त ये खुशी अपने फैंश के साथ शेयर करने वाले थे। हालांकि इंडस्ट्री के कुछ खास लोगों को प्रेग्नेंसी के बारे में पता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को चिरंजीवी को सांस लेने में तकलीफ हुई थी और सीने में दर्द भी महसूस हो रहा था। इसे लेकर उन्होंने डॉक्टर्स से भी बात की थी। बताया जा रहा है कि अगले दिन यानी रविवार दोपहर करीब 1 बजे वे फोन पर अपने पिता से बात कर रहे थे, इसी बीच उन्हें अचानक पसीना आने लगा और वे गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »