29 Mar 2024, 00:46:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

क्या 23 साल की उम्र में बच्चा चाहती है श्रीदेवी की बेटी? अभिनेत्री ने दिया ये बड़ा जवाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2020 12:38PM | Updated Date: Jun 9 2020 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इसमें वो शानदार पोज देते हुए नजर आ रही हैं। अपनी इसी पोस्ट की वजह से जाह्ववी चर्चा बटोर रही हैं। कोरोना काल में लॉकडाउन के बाद सभी स्टार्स अपने घरों में बंद हैं। ऐसे में वो अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए इंस्टाग्राम पर पुरानी फोटोज और वीडियोज शेयर कर रहे हैं। ऐसे में जाह्नवी कपूर ने भी अपनी एक फोटो शेयर की है और उस पर लिखे कैप्शन की वजह से सुर्खियों में हैं। 

जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। अपनी इस खूबसबूरत तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘यहां पर आप बच्चों को देख रहे हैं।’ जाह्नवी कपूर की इस पोस्ट पर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की बेटी और उनकी बेस्टफ्रेंड तनीषा संतोषी ने लिखा, कौन बच्चा? क्या तुम बच्चा चाहती हो।’ इस पर जाह्नवी कपूर ने रिप्लाई किया, ‘हां’। 

सोशल मीडिया पर इन दोनों दोस्तों की बातचीत को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस फोटो से पहले जाह्नवी कपूर अपनी बहन के साथ कई तस्वीरें लॉकडाउन में शेयर कर चुकी हैं। लॉकडाउन में वो बहन खुशी कपूर के साथ घर में पेंटिंग करके तो कभी अपनी पसंद का खाना बनाकर टाइम पास कर रही थीं। अब मुंबई में भी लॉकडाउन से लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिलती दिख रही है। लोग अब बाहर निकलकर टहल रहे हैं। 

गौरतलब है कि जाह्नवी कपूर के घर में काम करने वाले तीन लोग कोविड-19 पॉजिटिव निकले थे। जिसके चलते वह चर्चा में थीं। बोनी कपूर ने जानकारी दी थी कि वह और उनकी बेटी जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी 14 दिन क्वॉरंटीन टाइम पूरा कर चुकी हैं। अगर जाह्नवी के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्होंने साल 2018 में फिल्म ‘धड़क’ से डेब्यू किया था। अब उनकी पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। जिनमें, ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’, ‘रूहीअफ्जा’, ‘दोस्ताना 2’ और ‘तख्त’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »