20 Apr 2024, 12:20:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अमीषा पटेल की इस हरकत को देख आग बबूला हो गई थी मां, चप्पलों से...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2020 12:14PM | Updated Date: Jun 9 2020 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमीषा पटेल की उनके पिता के साथ अनबन इतनी बढ़ी थी कि अमीषा ने अपने पिता के ही खिलाफ 12 करोड़ रुपए का हर्जाना लगा दिया था। बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल का आगाज बॉलीवुड में बेहद शानदार रहा था। अपनी पहली फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से अमीषा पटेल ने बॉलीवुड में गदर मचा दी थीं। लेकिन वहीं अमीषा आज फिल्मों की मोहताज हैं। बॉलीवुड में आने से पहले अमीषा पटेल और नेस वाडिया की लव अफेयर की खबरें थी। दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे और देखते ही देखते दोनों के बीच प्यार हो गया था। नेस वाडिया अमीषा पटेल के साथ शादी करना चाह रहे थें लेकिन अमीषा को फिल्मों में काम करना था।

इसके बाद इनका ब्रेकअप हो गया। फिर अमीषा पटेल का नाम बिक्रम भट्ट के साथ जोड़ा गया। विक्रम भट्ट के साथ रहने के लिए अमीषा पटेल ने अपना घर तक छोड़ दिया था। अमीषा के घरवाले नहीं चाहते थे कि अमीषा पटेल विक्रम के साथ रहें लेकिन अमीषा के जिद के आगे सभी बेबस थे। अमीषा ने तो उल्टा अपने घरवालों पर ही कई आरोप लगा दिए। अमीषा ने कहा कि उनकी मां उन्हें चप्पलों से पिटा करती थीं। वहीं उनके पिता और घर के दूसरे सदस्य उनके कमाए गए पैसों का गलत तरीके से इस्तेमाल किया करते थे।

अमीषा पटेल की उनके पिता के साथ अनबन इतनी बढ़ी थी कि अमीषा ने अपने पिता के ही खिलाफ 12 करोड़ रुपए का हर्जाना लगा दिया था। इस दौरान अमीषा ने अपने परिवार पर यह भी आरोप लगाया था कि उनके पिता उनके पैसे का दुरुपयोग कर रहे हैं। खैर, जिस विक्रम भट्ट की वजह से अमीषा ने अपनों से ही दुश्मनी मोल ली वह भी उनके लिए ज्यादा दिनों तक काम नहीं आए।

जब लग ही रहा था कि अमीषा पटेल और विक्रम भट्ट शादी कर लेंगे, तभी 2008 में इनका रिश्ता भी टूट गया। इसके बाद अमीषा को लेकर कई बाते कही गईं। कुछ लोगों का मानना था कि अमीषा फिल्मों की वजह से विक्रम भट्ट के साथ रह रही थीं। वहीं दूसरी ओर विक्रम ने अमीषा को लेकर कहा कि वो इस समय फाइनेंशियली सफर के दौर से गुजर रही हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »