29 Mar 2024, 21:19:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ऐश्वर्या की बॉडी पर किए गंदे कमेंट, एक्ट्रेस ने पुलिस से की शिकायत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2020 12:24AM | Updated Date: Jun 8 2020 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अभिनेत्री ऐश्वर्या सखूजा को हाल ही में सोशल मीडिया पर एक यूजर ने भद्दे कमेंट किये है। जिसके बाद उन्होंने चुप बैठने के बजाए आवाज उठाना सही समझा। ऐश्वर्या सखूजा ने ट्विटर पर चिराग रंका नाम के इस यूजर को एक्सपोस किया और मुंबई पुलिस से करवाई की मांग भी की।  यूजर ने ऐश्वर्या की बॉडी पर कमेंट किया था, जो कि बिल्कुल भी अच्छी बात नहीं है।
 
कमेंट को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए ऐश्वर्या सखूजा ने लिखा, 'ये लिखना ठीक क्यों है? मैं क्यों चुपचाप ये सब सुनूं? क्यों इस बात को नजरंदाज करूं? ये कुछ लोगों को छोटी बात लगेगी लेकिन मैं इस बकवास को सहन नहीं करूंगी। ऐसे में कई ट्विटर यूजर्स ने भी मुंबई पुलिस को कमेंट्स में टैग करके ऐश्वर्या की मदद करने का आग्रह किया।  
 
इसके साथ ही लोगों ने ऐश्वर्या से कहा कि उन्हें ऐसे ट्रोल्स को नहीं छोड़ना चाहिए। एक यूजर ने कमेंट किया- इसके अकाउंट को रिपोर्ट कर दो। ऐसे बेकार लोगों की सोच नहीं बदलेगी। तो वहीं दूसरे ने लिखा- इसे छोड़ना मत। इसे कोई हक़ नहीं है फालतू बकवास करने का। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »