29 Mar 2024, 21:13:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सोनू सूद पर भड़की शिवसेना, संजय राउत बोले - लॉकडाउन में महात्मा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2020 12:18AM | Updated Date: Jun 8 2020 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। संजय राउत शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय पद पर हैं। राज्यसभा सांसद संजय राउत बार-बार 'सामना' के जरिए कुछ न कुछ ऐसा तीर छोड़ देते हैं जो चर्चा का विषय बन जाता है। इस बीच जहां हर तरफ सोनू सूद की वाहवाही हो रही है, वहीं संजय राउत ने 'सामना' के रोक-टोक कॉलम में सोनू सूद की जमकर खिंचाई की है। उन्होंने सोनू सूद को लेकर केंद्र सरकार और राज्यपाल तक को निशाने में ले लिया है।
 
जब से महाराष्ट्र में पलायन की समस्या सामने आई है तब से सोनू सूद हीरो बनकर उभरे हैं। हजारों की तादाद में लोग पलायन कर रहे हैं। मजदूरों को बसों से, ट्रेन से और अब तो हवाई जहाजों से भी सोनू सूद वापस उनके घर की तरफ भेज रहे हैं। पिछले कई दिनों से अच्छी खबरों से चर्चा में रहे सोनू सूद आज संजय राउत के निशाने पर हैं।
 
संजय राउत ने संपादकीय में लिखा है, 'कितने झटके के संग और चतुराई से किसी को महात्मा बनाया जा रहा है। संजय राउत ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल सोनू सूद का चेहरा आगे कर कर महाराष्ट्र की सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। सोनू सूद को घेरते हुए संजय राउत ने कोबरापोस्ट के एक सेटिंग का भी हवाला दे दिया है।
 
संजय राउत के इस लेख के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई गई है। बीजेपी संजय राउत के लेख की निंदा कर रही है। कांग्रेस के नेता संजय निरुपम ने भी इस पर टिप्पणी की है। संजय राउत ने पिछले कई दिनों से सोनू सूद के पक्ष में बन रही हवा पर सवाल खड़े किए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »