29 Mar 2024, 14:04:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने देशव्यापी लॉकडाउन के बीच 80 दिनों के बाद खुली हवा में दौड़ लगायी है जिसका अनुभव उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कोरोना संकट की घड़ी में देश अब अनलॉक की प्रक्रिया में चल रहा है। धीरे-धीरे रियायतों का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है और कई तरह की आर्थिक गतिविधियों को भी छूट दी जा रही है। इस बीच अब नेहा धूपिया ने कई दिनों बाद खुली हवा में दौड़ लगाई है। नेहा धूपिया नेसोशल मीडिया पर अपना अनुभव शेयर किया है। नेहा धूपिया ने कहा ,‘‘आज 80 दिनों बाद सुबह रंिनग पर गई। आजादी के साथ डर का अनुभव हुआ।
 
आजादी इसलिए क्योंकि मैं इतनी साफ हवा में भाग रही थी जो शायद पहले कभी नहीं मिली। आजादी इसलिए भी क्योंकि जब मैं भाग रही थी, मेरे कंधों पर बूंदाबांदी हो रही थी और मेरी पसंद का गाना चल रहा था। आजादी इसलिए भी क्योंकि मेरे पांव मुझे तब तक चलाना चाहते थे जब तक थक ना जाए। नेहा ने बताया कि जब वो रंिनग कर रही थीं, तब कई लोग बिना मास्क बाहर घूम रहे थे। नेहा ने बताया कि उन्होंने कई लोगों को टोका भी लेकिन उन्हें इस बात का दुख था कि मुंबई की वो रूह कहीं गायब हो गई है। नेहा को इस बात की भी चिंता सताई कि अब कब सबकुछ सामान्य हो पाएगा, कब फिर हर कोई बिना डर बाहर घूम पाएगा।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »