28 Mar 2024, 20:13:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सामने आई बोनी कपूर और उनकी बेटियों की कोरोना रिपोर्ट, जानें ये...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2020 12:00AM | Updated Date: Jun 6 2020 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कुछ दिन पहले जब फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर के हाउस हेल्प स्टाफ में से तीन लोगों के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की खबर आई थी तो फैंस में जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को लेकर चिंता बढ़ गई थी। फैंस जाह्नवी और खुशी की सेहत को लेकर भी टेंशन में आ गए थे। हालांकि पहले हाउस हेल्पर् स्टाफ मेंबर के कोरोना वायरस पॉजिटिव आने के बाद ही सुरक्षा की दृष्टि से बोनी कपूर, खुशी कपूर, जाह्नवी कपूर और उनका पूरा परिवार होम क्वारनटीन हो गया था। अब करीब 2 हफ्ते पूरे होने के बाद बोनी कपूर ने एक ट्वीट के जरिए फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। बोनू कपूर ने बताया कि उनके हाउस हेल्प मेंबर समेत सभी की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 
 
बता दें कि बोनी कपूर ने ट्वीट करते हुए अपने परिवार और खुद के स्वास्थ्य के बारे में खुशखबरी दी है। उन्होने लिखा है कि हम सबकी रिपोर्ट आ गई है और सभी निगेटिव पाए गए हैं। बोनी कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा है.. "मुझे ये आप लोगों से बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि मैं और मेरी दोनों बेटियां कोरोना निगेटिव पाई गई हैं। जो स्टाफ हमारे घर में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे वो भी पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। अब वो लोग कोरोना निगेटिव हैं। उनका ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »