19 Apr 2024, 23:06:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

गर्भवती हथिनी की मौत पर भड़के अक्षय कुमार, कहा - दोषियों को कड़ी सजा दो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2020 12:11AM | Updated Date: Jun 4 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। केरल में गर्भवती हथिनी की क्रूर हत्या से पूरा देश भड़का हुआ है और सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर न्याय की मांग कर रहे हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी इस घटना को लेकर अपनी आवाज उठाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा है। अब बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार ने भी ट्विटर पर एक ट्वीट लिखकर उस हथिनी के लिए इंसाफ की मांग की है। 
 
अक्षय ने ट्विटर पर इस हथिनी के शव की तस्वीर को सहरे करते हुए लिखा, "शायद जानवर कम जंगली हैं और हम इंसानों में इंसानियत कम है। उस हथिनी के साथ जो हुआ वो दिल दहला देने वाला, अमानवीय और अस्वीकार्य है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। #सभी के प्राण मायने रखते हैं।
 
आपको बता दें कि जॉन अब्राहम, श्रद्धा कपूर, वरुण धवन, दिया मिर्जा समेत कई लोगों ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी आवाज उठाई है। आज इस घटना को लेकर आश्वासन देते हुए केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा, "गर्भवती हथिनी की हत्या के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग इस मामले की जांच कर रहा है और आरोपियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »