20 Apr 2024, 10:18:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बॉलीवुड की इन 3 खूबसूरत अभिनेत्रियों ने बहुत ही अजीब तरीके से की थी आत्महत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2020 12:22PM | Updated Date: Jun 2 2020 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड की दुनिया में हर दिन कोई न कोई घटना होती ही रहती है। बॉलीवुड की बहुत सारी ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने आत्महत्या करके अपनी जान दी है। इन अभिनेत्रियों के आत्महत्या के पीछे की वजह आज तक नहीं सुलझ पाई है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने बहुत ही अजीब तरीके से आत्महत्या की।

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक दिव्या भारती हुई थी। दिव्या भारती ने 5 अप्रैल 1993 को अपने बिल्डिंग के पांचवी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। 19 वर्ष की उम्र में उन्होंने आत्महत्या करके अपनी जान दे दी थी।

प्रत्यूषा बनर्जी के बारे में हमसभी बहुत ही अच्छे से जानते हैं। उन्होंने साल 2016 में मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी हालांकि उनके आत्महत्या की वजह की गुथी आज तक नहीं सुलझ पाई।

जिया खान एक ऐसा नाम है जिसे हर व्यक्ति जरूर जानता होगा। जिया खान ने 13 जुलाई 2013 को अपने कमरे के पंखे में लटक कर अपनी जान दे दी थी। जिया खान ने अपने आत्महत्या के पत्र पर लिखा था कि, सूरज पंचोली ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। हालांकि इनके आत्महत्या की वजह पूरी तरह से नहीं सुलझ पाई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »