29 Mar 2024, 20:13:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रिलेशनशिप पर नेहा कक्कड़ ने लोगों को दी ये सलाह, बोलीं - कभी नहीं...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2020 12:03AM | Updated Date: Jun 1 2020 12:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सिंगर नेहा कक्कड़ की लव लाइव काफी उतार चढ़ाव वाली रही है। उनोने लंबे समय तक एक्टर हिमांश कोहली को डेट किया। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेक अप हो गया।  अब नेहा ने लोगों को रिलेशनशिप को लेकर सलाह दी है। नेहा ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है- प्यार आपको जोड़ता है, कभी तोड़ता नहीं। अब इस लाइन पर नेहा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। नेहा लिखती हैं- अगर प्यार आपको नहीं जोड़ पा रहा है तो उस रिलेशनशिप को तुरंत छोड़ दें।  
 
अब बता दें कि नेहा कक्कड़ कुछ समय पहले तक अपने रिलेशनशिप के चलते तनाव में थीं। नेहा और हिमांश के ब्रेकअप की बात करें तो कुछ समय पहले हिमांश कोहली ने कहा था कि ये ब्रेकअप उनके चलते नहीं हुआ और उन्हें विलेन बनाने की कोशिश की गई। 
 
हिमांश के इस बयान पर नेहा ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने हिमांश को नसीहत दे दी थी कि वो उनके नाम के जरिए सुर्खियों में आने की कोशिश ना करें। दोनों के बीच लंबे समय तक ये आरोप-प्रत्यारोप का खेल चलता रहा। वैसे दोनों अब रिलेशनशिप में नहीं हैं, लेकिन उनका म्यूजिक वीडियो हमसफर आज भी फैंस को पसंद आता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »