19 Apr 2024, 01:11:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सोनू सूद की तरह मजदूरों को घर पहुंचा रही हैं ये अभिनेत्री, जूते-चप्पल भी बांटे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2020 12:18AM | Updated Date: May 30 2020 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से सबसे ज्यादा जिसका बुरा हाल हुआ है वो हैं प्रवासी मजदूर। एक तो लॉकडाउन की वजह से काम बंद हो गया और इनकम आनी बंद हो गई दूसरा वो अपने घरवालों से दूर हैं। यातायात के साधन बंद होने की वजह से मजदूर पैदल ही घर को चल दिए। ऐसे में सोनू सूद से देखा नहीं गया और उन्होंने मजदूरों को घर पहुंचाने का काम शुरू किया। सोनू सूद लगातार छात्रों और मजदूरों को उनके घर पहुंचा रहे हैं। इब स्वरा भास्कर भी आग आई हैं और मजदूरों को उनके घर पहुंचा रही हैं। स्वरा भास्कर ने अब तक 1000 मजदूरों को उनके घर पहुंचा दिया है। स्वरा ने एक इंटरव्यू में कहा कि लोगों को सड़कों पर देखकर खुद घर पर बैठने में मुझे शर्म आ रही थी।
 
स्वरा ना सिर्फ मजदूरों को घर पहुंचा रही हैं, उन्होंने हाल ही में 500 लोगों को जूते चप्पल भी बांटे हैं। स्वरा ने कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। स्वरा भास्कर ट्विटर पर भी लोगों से डिटेल्स मांग रही हैं और उन्हें घर पहुंचा रही हैं। बता दें, स्वरा भास्कर ट्विटर पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने बड़बोले बयान की वजह से अक्सर ट्रोल्स का शिकार भी होती हैं। लेकिन इस बार स्वरा भास्कर की हर कोई तारीफ कर रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »