19 Apr 2024, 20:15:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रामायण की 'सीता' ने शेयर की अपनी शादी की तस्‍वीर, पूछा ये सवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2020 12:16AM | Updated Date: May 30 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर एक बार फिर से 80 के दशक के ऐतिहासिक पौराणिक शो रामायण का प्रसारण किया गया। रामानंद सागर के इस सीरियल ने इस बार भी दर्शकों का दिल जीत लिया। इसमें सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी की पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें वो पति हेमंत टोपीवाला को वरमाला पहना रही हैं। ये तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।
 
दीपिका चिखलिया ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बस ऐसे ही ख्याल आया कि क्या आप जानना चाहेंगे कि मैं अपने पति से कैसे मिली?' इस पर फैंस ने लिखा कि ये सवाल उनके जहन में भी था, लेकिन पूछा नहीं। एक ने लिखा कि हम जरूर जानना चाहेंगे। दीपिका पहले भी अपनी शादी और रिसेप्शन पार्टी से जुड़ी फोटोज शेयर कर चुकी हैं। उन्होंने एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना भी दिखाई दे रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »