28 Mar 2024, 19:33:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रणबीर की बहन रिद्धिमा ने शेयर कीं तस्वीरें, एक साथ दिखा पूरा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2020 12:18PM | Updated Date: May 29 2020 12:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैमिली से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा करती रहती हैं। इन दिनों वह पिता ऋषि कपूर को बहुत मिस कर रही हैं। इसके अलावा परिवार के साथ बिताए पलों को बहुत याद कर रही हैं। अब उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें कपूर फैमिली नजर आ रही हैं। 

रिद्धिमा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट स्टोरी पर अपनी फैमिली के लोगों के साथ की तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरें किसी त्योहार की हैं, जिसमें पूरा कपूर खानदान एक साथ नजर आ रहा है। इन तस्वीरों में ऋषि कपूर, रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर, नीतू कपूर, करीना कपूर, सैफ अली खान, करश्मिा कपूर, रणधीर कपूर, बबिता अरमान जैन, आदर जैन और समारा सहित परिवार के अन्य सदस्य भी दिखाई दे रहे हैं।

दूसरी तस्वीर में रिद्धिमा, भाई रणबीर कपूर, पिता ऋषि और मां नीतू सिंह के साथ नजर आ रही हैं। फोटो देखने से साफ पता चल रहा है कि सभी काफी खुश हैं। सभी कैमरे के सामने स्माइल देते हुए नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि बीते महीने 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हो गया। इस दौरान रिद्धिमा पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच सकी थीं। बाद में 3 मई को रिद्धिमा कपूर अपनी बेटी समारा के साथ सड़क के रास्ते दिल्ली से मुंबई पहुंची थीं। वह अपने पिता की प्रेयर मीट में शामिल हुई थीं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »