29 Mar 2024, 20:31:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर, कहा- अब में....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2020 12:01PM | Updated Date: May 27 2020 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। सोनू सूद अपनी टीम की मदद से प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचने में सहायता कर रहे हैं। वह सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क करने वालों को बकायदा रिप्लाई कर रहे हैं। अब उन्होंने ट्विटर पर हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जिसकी मदद से मजदूर उनसे कॉन्टैक्ट कर पाएंगे।

सोनू सूद ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘नमस्कार! मैं आपका दोस्त सोनू सूद बोल रहा हूं। मेरे प्यारे श्रमिक भाइयों और बहनों। अगर आप मुंबई में हैं और अपने घर जाना चाहते हैं तो कृपया इस नंबर पर कॉल करें -18001213711 या अपना और पता वॉट्सएप करें। नंबर है- 9321472118 साथ ही यह भी बताएं कि आप कितने लोग हैं और अभी कहां पर हैं और आपको कहां जाना है। मैं और मेरी टीम जो भी मदद कर पाएंगे हम जरूर करेंगे। हमारी टीम जल्द ही आपसे संपर्क करेगी।’’ इस पोस्ट को शेयर करते हुए सोनू सूद ने लिखा, चलो घर छोड़ आऊं। 

सोनू सूद ने हाल ही में कहा था,‘‘ यह मेरा कर्तव्य है कि मैं प्रवासी मजदूरों की मदद करूं, जो हमारे देश के दिल की धड़कन हैं। हम देख रहे हैं कि कैसे मजदूर अपने परिवार और बच्चों को लेकर पैदल ही घर के लिए निकल रहे हैं। हम एसी में बैठकर सिर्फ ट्वीट नहीं कर सकते। हमें उनकी मदद करनी होगी। मैं सुबह से लेकर शाम तक इनकी मदद के लिए काम कर रहा हूं। मुझे उनकी मदद करके जो संतुष्टि मिलती है उसे मैं शब्दों से बयां नहीं कर सकता।’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »