मुबंई। लॉकडाउन के बीच टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह बंद के दौरान भी अपने फैंस के बीच बनी हुई हैं। इसबीच ही करिश्मा तन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में करिश्मा डांस करती करती कपडे पहन रही हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं उनका यह वीडियो अब तक लाखों बार देखा जा चुका है।
टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं। इस बीच ही उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करिश्मा तन्ना कोरोना लॉकडाउन के दौरान डांस करते हुए तैयार हो रही हैं। वह लगातार डांस मूव्स करने के साथ ही जैकेट से लेकर बैग होल्ड कर रही हैं। वह अपने फेस पर मास्क भी लगा रही है। डांस करते हुए कपडे पहनने का यह वीडियो करिश्मा तन्ना ने अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर शेयर किया। जो अब जमकर वायरल हो रहा है।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया उनका वीडियो एक लाख बार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में उनका कपड़े पहनने का अंदाज भी अलग ही नजर आ रहा है। करिश्मा तन्ना ने टीवी के सबसे पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसी से उन्होंने करियर की पहचान बनाई थी। इसके साथ ही एक के बाद एक करिश्मा ने कई सीरियल किये हैं। हाल ही में उन्हें खतरों के खिलाड़ी में देखा गया था।