19 Apr 2024, 23:41:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अमिताभ बच्चन ने सस्‍पेंस के साथ शेयर की ये तस्‍वीर, दिखें कई सितारे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2020 12:13AM | Updated Date: May 26 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों लॉक डाउन की वजह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। वे आए दिन अपने ट्वीट्स के जरिए लोगों का स्वस्थ मनोरंजन करते हुए नजर आते रहते हैं। वहीं अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की जोकि खूब चर्चा में बनी हुई है। दरअसल, बिग बी के इस तस्वीर में उनके अलावा बॉलीवुड के और भी कई बेहतरीन कलाकार नजर आ रहे हैं। वहीं खास बात बता दें कि सभी ने अपने चेहरे पर मास्क पहन रखा है। 

हालांकि इस तस्वीर को शेयर करते हुए बिग बी ने कोई कैप्शन तो नहीं लिखा है लेकिन इसे देखकर यही अंदाज लगाया जा रहा है कि इस तस्वीर के जरिए सेलेब्स कोरोना को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं इस तस्वीर में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी नजर आ रहे हैं। बिग बी ने फैंस से कहा चलो भईया...। वहीं बिग बी ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट शेयर किया था जिसमें वह मास्क और जिम के कपड़ों में दिखाई दिए थे। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि 'चलो भईया जिम चले, जिम यहीं है बाहर नहीं।' वहीं बिग बी के इस ट्वीट पर लोगों ने जमकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »