17 Apr 2024, 01:38:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बिपशा बसु ने शेयर की ऐसी तस्‍वीर की देख रह जाएंगे...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2020 12:10AM | Updated Date: May 26 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु फिल्मों से भले ही दूर हो लेकिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। उन्होंने हाल ही में अपनी बिना मेकअप वाली तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें खासतौर पर उनके बाल उमर के साथ सफेद होते नजर आ रहे हैं।   उन्होंने अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा, ये तस्वीरें ब्राउन गर्ल की हैं। इसके बाद उनके बहुत से फैन्स ने उन्हें सुंदर, खूबसूरत कहा। लेकिन बीच-बीच में कुछ-कुछ यूजर्स लगातार उन्हें उनके बूढ़े हो जाने को लेकर कमेंट करते रहे। 
 
इन तस्वीरों में बिपाशा एक ब्राउन रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। संभवतः यह उनका जिम लुक है। बता दें कि बिपाशा आम तौर पर जिम में घंटों पसीने बहाने के लिए जानी जाती हैं। वो अपने पति करण सिंह ग्रोवर को जिम में पूरी टक्कर देती हैं।  बिपाशा ने वर्ष 2016 में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी कर ली। बिपाशा ने अपने सिने करियर में अबतक लगभग 55 फिल्मों में काम किया है। हिंदी फिल्मों के अलावा बिपाशा ने तमिल, तेलगु और बांग्ला फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »