19 Apr 2024, 03:36:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

TikTok को मुकेश खन्ना ने बताया बेकार चाइनीज ऐप, कहा- रेटिंग...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2020 12:07AM | Updated Date: May 25 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता मुकेश खन्ना ने चाइनीज ऐप टिक-टॉक को बेकार बताया हैंl इसके साथ ही उन्होंने इसपर अश्लीलता फैलाने का भी आरोप लगाया। इस ऐप के उपयोग कर युवा नियंत्रण से बाहर हो रहा है। टिक-टॉक की लोकप्रियता हाल के दिनों में बढ़ी है। वीडियो बनाने के लिए युवाओं में होड़ मची हैं। फिल्म अभिनेता, खिलाड़ी जैसी कई हस्तियां भी नियमित रूप से वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। हालांकि यह गलत कारणों से ज्यादा सुर्खियों में रहा है। 
 
फैज़ल सिद्दीकी का एसिड हमले को बढ़ावा देने वाला वीडियो ने आग में घी का काम किया। इसके अलावा कोरोना वायरस की उत्पति भी चीन से हुई हैं, यह माना जाता हैं। इसके चलते नेटिज़न्स ने #BanTikTok ट्रेंड किया हैं। अब टिक-टॉक की आलोचना फिल्म अभिनेता मुकेश खन्ना ने की हैं। 
 
मुकेश ने इसे 'बेतुका' करार दिया और कहा कि युवा लोग प्रसिद्धि अर्जित करने के लिए सड़कों पर निकल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह चाइनीज ऐप 'बेकार' लोगों के लिए हैं और लोगों को बेकार बना रहा हैं। यह 'अश्लीलता फैलाता' है और युवा नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं। कोरोना वायरस से इसकी तुलना करते हुए मुकेश खन्ना ने टिक-टॉक अनइंस्टाल कर रहे और Google Play Store पर कम हो रही इसकी रेटिंग के बारे में प्रसन्नता व्यक्त की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »