19 Apr 2024, 10:35:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनेत्री के पिता पर रेप का आरोप, अब बोले - मैं पूरे दिन...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2020 12:17AM | Updated Date: May 23 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट शहनाज गिल के पिता संतोष सिंह सुख पर बलात्कार का आरोप लगा है। महिला ने बंदूक की नोक पर रेप करने का आरोप लगाया है। संतोख सिंह ने खुद पर लगे इन आरोपों को लगत ठहराया है। उन्होंने कहा है कि मैं पूरे दिन घर पर ही था।
 
संतोष सिंह ने एक लोकल चैनल से इस बारे में बात की। उन्होंने कहा- मैं पूरे दिन घर पर ही थी जब महिला ने इस मामले का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- मेरा पूरा घर सीसीटीवी की निगरानी में है,जो कि पर्याप्त सबूत भी है। उन्होंने इस खबर को भी झूठ ठहराया है कि  घटना के बाद वह फरार हो गए थे। आगे कहा-सीसीटीवी फुटेज से साबित होगा कि वह निर्दोष है, रोही ब्रिज को जोड़ने से, जिस इलाके में कथित तौर पर घटना हुई है, वह जाहिर तौर पर सीसीटीवी की निगरानी में है।
 
गुरुवार को जालंधर की रहने वाली पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 14 मई को संतोख उर्फ ​​सुक्खा प्रधान ने अपनी कार में बंदूक की नोंक पर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया है, लेकिन वह उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करने का साहस नहीं जुटा सकी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »