19 Apr 2024, 14:57:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

लॉकडाउन के चलते गाय का दूध और मक्खन निकाल रही है ये अभिनेत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2020 10:25AM | Updated Date: Apr 9 2020 10:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोरोना वायरस की से पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया गया है, जिसकी वजह से लोग अपने घरों में कैद हो चुके हैं। आम लोगों के साथ-साथ फ़िल्मी सितारों ने भी खुद को घरों में कैद कर रखा है। आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे बताने जा रहे हैं, जो लॉकडाउन की वजह से गाय का दूध और मक्खन निकाल रही है। उस अभिनेत्री का नाम सोनिया मान है। सोनिया मान पंजाबी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में एक हैं। उन्हें बॉलीवुड के मशहूर गायक और अभिनेता हिमेश रेशमिया के साथ फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर में देखा गया था।

उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कुछ अलग काम करती हुई नजर आ रही हैं। वह लॉकडाउन में गाय का दूध निकालती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने अपने फैंस से कहा है कि वह घर से बिल्कुल भी न निकले। अगर निकलना बहुत ज्यादा जरूरी है तो मास्क लगाकर निकलें। साथ ही अपने हाथों को धोते रहे सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »