20 Apr 2024, 11:43:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुबंई। 'कौन बनेगा करोड़पति' में रामायण से जुड़े सवाल का जवाब पर सोनाक्षी सिन्हा को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था। उस बात को बहुत दिन हो गए हैं लेकिन लॉकडाउन की वजह से 'रामायण' के दोबारा प्रसारण होने पर अभिनेत्री को फिर से ट्रोल किया जा रहा है। इस पर मुकेश खन्ना ने भी सोनाक्षी पर तंज कसा। सोनाक्षी के बाद अब मुकेश खन्ना ने एकता कपूर को आड़े हाथों लिया है। इस बार ये मामला 'रामायण' नहीं बल्कि 'महाभारत' से जुड़ा हुआ है। बता दें कि लॉकडाउन की वजह से टीवी पर कई पुराने सीरियल्स लौट आए हैं जिसमें 'रामायण', 'महाभारत' और 'शक्तिमान' भी शामिल हैं।
 
एक इंटरव्यू के दौरान मुकेश खन्ना ने 'शक्तिमान' की वापसी पर खुशी जाहिर की और बातों बातों में एकता कपूर पर तंज कसा। उनको जब 'शक्तिमान' के नए वर्जन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शक्तिमान का नया वर्जन एकता कपूर की महाभारत (2008) की तरह नहीं होगा। एकता कपूर ने महाभारत में द्रौपदी ने कंधे पर टैटू बनाया हुआ था। इस दौरान जब मुकेश खन्ना से कहा कि एकता कपूर कि ये मॉडर्न जमाने की 'महाभारत' है। इसका जवाब में खन्ना ने कहा कि संस्कृति कभी मॉडर्न नहीं हो सकती, पुत्री।
 
मुकेश ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि एकता कपूर को किसने महाकाव्य की हत्या करने का अधिकार दिया है? इन्होंने देवव्रत की भीष्म प्रतिज्ञा का असल मायना बदल दिया है और सत्यवती जैसे वैंप बना दिए है। जिससे मुझे सख्त आपत्ति है। मैं बताना चाहता हूं कि रामायण-महाभारत हमारा इतिहास है न कि पौराणिक कथा।' जानकारी के लिए बता दें कि 'महाभारत' का प्रसारण टीवी पर पहली बार 1988 में हुआ था। इसमें मुकेश खन्ना ने भीष्म पितामह का किरदार निभाया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »