24 Apr 2024, 01:17:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने 60 हजार दिहाड़ी मजदूर की मदद करने का एलान किया है। देश में कोरोना वायरस के ख़लिाफÞ जंग में हर कोई अपने स्तर से साथ दे रहा है। लॉकडाउन की वजह से सबसे बुरी मार दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ी है, जिनकी आमदनी पूरी तरह बंद हो गयी है। इनकी मदद के लिए अर्जुन कपूर भी अब आगे आ गये हैं। अर्जुन 60 हजार दिहाड़ी मजदूर  की मदद करने जा रहे हैं। अर्जुन ने कहा, "देश में एक वर्ग ऐसा है, जिसकी आमदनी पर इस संकट की वजह से बहुत बुरा असर पड़ा है।
 
वो अपने परिवार को बचाने के लिए जूझ रहे हैं। इनमें आपके फेवरिट चाट वाले भैया, कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, कुली, धोबी, रिक्शा चलाने वाले लोग हैं। लॉकडाउन की वजह से वो बाहर जाकर आजीविका नहीं कमा सकते। फैन काइंड, गिव इंडिया और मैं, ऐसे परेशान दिहाड़ी मजदूरों के लिए नकद रुपये देकर मदद कर रहा हूं। गिव इंडिया ने देशभर में ऐसे 60 हजÞार परिवार चिह्नित किये हैं, जिन्हें मदद की बेहद जÞरूरत है। इंस्टाग्राम पोस्ट में अर्जुन ने एक लिंक शेयर किया है, जिस पर जाकर डोनेट करना है। यह सारा पैसा जÞरूरतमंदों की मदद के लिए जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »