मुंबई। लॉकडाउन के बीच अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की कुछ तस्वीरें सामने आई है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। तस्वीरों में वह दुल्हन के लिबाज में वापस अपने घर लौटी। उन्हें इस तरह देख आप भी जरूर हैरान हो गए होंगे। अनुष्का अपने एक ज्वैलरी ब्रेंड को प्रमोट करने के लिए दुल्हन के लिबाज में नजर आयी। वो शूटिंग के लिए सेट पर गयी हुई थी, लेकिन खबर मिली की देश में लॉकडाउन लग चुका है और वो अपनी शूटिंग आधी ही खत्म कर पाई। अनुष्का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते शूटिंग को कैंसल कर दुल्हन के लिबाज में ही अपने घर लौट आई।