29 Mar 2024, 20:10:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कनिका कपूर को लेकर परिवार वालों का बड़ा खुलासा, कहा - कपड़े...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2020 12:03AM | Updated Date: Apr 6 2020 12:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर का पांचवी बार भी कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है। इस टेस्ट के पॉजिटिव आने के बाद से उनके परिवार के लोग भी चिंतित दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि इलाज के दौरान कनिका कपूर डॉक्टर्स और अस्पताल के स्टाफ के साथ सहयोग नहीं दिखा रही है। वहीं इस मामले पर अब कनिका के परिवार वालों ने सफाई दी है।
 
इंडिया टुडे को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में कनिका कपूर के घरवालों ने अस्पताल प्रबंधन के कनिका पर लगाए गए आरोप को गलत बताया। उन्होंने कहा, 'कनिका एक सेलिब्रेटी हैं, ये सच है लेकिन उन्होंने अस्पताल में कभी नखरा नहीं दिखाया। एक बार अस्पताल में डॉक्टर्स ने कनिका को एक पर्दे के पीछे मेडिकल गाउन पहनने के लिए कहा था, इस पर उन्होंने जरूर एतराज जताया था।'
 
परिवार वालों ने आगे अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, 'वह ऐसा करने में कम्फर्टेबल नहीं थी। इस वजह से कनिका ने इसके लिए मना किया था। इसके अलावा क्वारेंटाइन वार्ड में गंदगी को देखकर उन्होंने वहां के स्टाफ से उसे साफ करने को कहा था।' बता दें कि लंदन से लौटने के कुछ दिन बाद कनिका की तबीयत खराब होने लगी थी जिसके बाद वह कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गईं थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »