मुंबई। इन दिनों एक बार फिर पापुलर धारावाहिक रामायण को टेलीकास्ट किया जा रहा है। इस धारावाहिक में अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने मां सीता का किरदार निभाया है। लेकिन अब दीपिका चिखलिया काफी बदल गई है। दीपिका चिखलिया कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं, इन्हें फिल्म में पहली बार 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'सुन मेरी लैला' में राज किरण के साथ देखा गया था। दीपिका चिखलिया अब 54 साल की हो गई हैं। दीपिका ने एक कॉस्मैटिक कंपनी के मालिक हेमंत टोपीवाला से शादी कर लिया था। शादी पहले से ही वह टीवी जगत से दूर हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। जिसमे वह काफी खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं, और अपनी खूबसूरत तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।