29 Mar 2024, 16:15:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

लॉकडाउन में लोगों को ऑनलाइन डांस सीखा रही है माधुरी दीक्षित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2020 1:04PM | Updated Date: Apr 5 2020 1:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित लॉकडाउन में लोगों को ऑनलाइन डांस सीखा रही है। प्रधानंमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों तक सभी से घर में रहने की अपील की है। माधुरी दीक्षित लॉकडाउन का अच्छा इस्तेमाल कर रही हैं। वह इस दौरान डांस रिहर्सल्स कर रही है। उनके डांस रिहर्सल्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

माधुरी दीक्ष­ति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह कथक की प्रैक्ट­सि करती नजर आ रही हैं। माधुरी वीडियो कॉल पर अपने गुरू से पहले बात करती हैं और फिर उनके साथ मिलकर रियाज शुरू करती हैं। उनके गुरू तबला बजा रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि माधुरी अपने गुरू के तबले की ताल से ताल मिलाती हुई कथक कर रही हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'इस अनमोल समय को बर्बाद ना करें बल्क­ इसका पूरा इस्तेमाल करें...आप जिस चीज को चाहते हैं उसे करने से आपको कोई नहीं रोक सकता।' 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »