20 Apr 2024, 16:41:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

विकी कौशल ने किया अपने बॉलीवुड क्रश को लेकर खुलासा?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2020 1:20AM | Updated Date: Apr 3 2020 1:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्‍बई। कोरोना लॉकडाउन के दौरान सिलेब्स टाइम पास करने के लिए सोशल मीडिया का बेहतरीन इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐक्टर विकी कौशल जो कि बॉलीवुड के चहेते ऐक्टर्स में से हैं। उन्होंने एक क्वेश्चन-आंसर सेशन के दौरान बताया है कि बॉलीवुड में उनका पहला क्रश कौन है। कटरीना कैफ से जुड़ रहा है नामविकी कौशल कोरोना के बीच घर पर समय बिता रहे हैं। इस दौरान वह सोशल मीडिया पर भी ऐक्टिव हैं। वैसे उनका नाम कुछ समय से कटरीना कैफ से जोड़ा जा रहा है लेकिन उनका पहला क्रश कोई और है।
 
विकी कौशल ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ क्वेश्चन-आंसर सेशन किया। उनसे किसी ने पूछा कि बॉलीवुड में उनका पहला क्रश कौन था। इस पर विकी कौशल ने माधुरी दीक्षित के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की। बता दें कि विकी कौशल और कटरीना कैफ की नजदीकियां बीते लंबे समय से सुर्खियों में हैं। दोनों के ईशा अंबानी की पार्टी में होली खेलने वाली तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हुए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »