24 Apr 2024, 22:08:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

समंदर किनारे बिकिनी पहने मस्ती करती दिखीं उर्वशी रौतेला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2020 12:37PM | Updated Date: Apr 1 2020 12:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोरोना वायरस के कारण देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स घर पर ही हैं और सोशल मीडिया पर अपना वक्त बिता रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में उर्वशी ने बिकिनी पहन रखी है। उनका बोल्ड अंदाज यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में उर्वशी बिकिनी पहने हुए समंदर के किनार लेटी हुई नजर आ आ रही हैं। उनके इस वीडियो को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है। वीडियो को अभी तक 15 लाख लोग देख चुके हैं। वीडियो को उर्वशी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

उर्वशी रौतेला एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी फोटोज और वीडियो फैंस के लिए शेयर करती हैं। लॉकडाउन के बीच उर्वशी का यह बोल्ड लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। उर्वशी रौतेला के ग्लैमरस और स्टनिंग फोटोशूट काफी वायरल रहते हैं। एक्ट्रेस के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वो हाल ही में रिलीज फिल्म पागलपंती में नजर आई थीं। फिल्में में उन्होंने अरशद वारसी, जॉन अब्राहम, पुलकित सम्राट और अनिल कपूर जैसे सितारों के साथ काम किया था। इस समय कोरोना वायरस के कारण शूटिंग बंद है तो उर्वशी घर पर ही अपना समय बिता रही हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »