29 Mar 2024, 15:16:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पीएम मोदी की अपील पर अमित भड़ाना ने डोनेट की इतनी रकम...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2020 12:02AM | Updated Date: Apr 1 2020 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत समेत पूरा विश्व इस समय कोरोनावायरस के संकट जूझ रहा है। इस बीच भारत की कई बड़ी हस्तियों ने अपने-अपने तरीके से इस संकट से निपटने के लिए मदद का ऐलान किया है। भारत की कई बड़ी हस्तियों ने कोरोना राहत फंड के लिए डोनेशन किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 28 मार्च को पीएम केयर फंड का घठन किया था इस दौरान उन्होंने देशवासियों से अपील की, जिससे वो अपना योगदान दे सकें। इसके बाद अक्षय कुमार ने 25 करोड़, टाटा समूह ने 1500 करोड़ तो जिंदल ग्रुप ने 100 करोड़ की मदद का ऐलान किया था। वहीँ बॉलीवुड के कई अभिनेताओं ने भी अपनी तरफ से मदद का ऐलान किया है। इसमें टी सीरीज की तरफ से 11 करोड़ का डोनेशन भी शामिल है।
 
इस बीच यूट्यूब पर अपने विडियोज से दर्शकों को हंसाने वाले अमित भड़ाना ने भी ट्वीट करते हुए अपने योगदान की जानकारी दी। अमित भड़ाना ने लिखा "हम अपने घरों के अंदर बंद रहने का काम जरुर कर सकते हैं। लेकिन एक ऐसा तरीका है, जिसके माध्यम से हम अपने नायकों और देश में जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। मैं प्रधानमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये का विनम्र योगदान दे रहा हूं। हम जल्द ही इस कठिनाई को दूर करने की कामना करते हैं, जय हिन्द।" इस तरह अमित भड़ाना ने 5 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »