19 Apr 2024, 22:00:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

क्या अजय की बेटी न्यासा और पत्नी काजोल को हो गया है कोरोना, एक्टर ने...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 2:25PM | Updated Date: Mar 31 2020 2:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कोरोना वायरस के कारण पूरे भारत में लॉकडाउन कर दिया गया है। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी खुद को घरों को कैद कर रखा है। कोरोना के संक्रमण से खुद को सुरक्षित रखने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स आइसोलेशन में हैं। अजय देवगन ने पत्नी और बेटी के कोरोना संक्रमित होने की खबर का खंडन किया है। अजय ने ट्विटर पर इस बात का खुलासा करते हुए बताया है कि उनकी पत्नी काजोल और बेटी न्यासा बिल्कुल ठीक हैं। फिलहाल पूरे परिवार ने खदु को घर में कैद कर रखा है। 

अजय देवगन ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘पूछने के लिए धन्यवाद। काजोल और न्यासा बिल्कुल ठीक हैं। उनके स्वास्थ्य के बारे में अफवाह बेबुनियाद हैं।’ न्यासा में कोरोना वायरस के कुछ लक्षण दिखे, जिसके बाद काजोल उन्हें लेकर अस्पताल गईं थी। ये खबर तेजी से वायरल होने लगी थी, जिसके बाद अजय ने खुद इन्हें गलत साबित किया। कोरोना की दहशत के बीच कुछ दिनों पहले काजोल आनन-फानन में सिंगापुर में पढ़ रही बेटी न्यासा को मुंबई लेकर आई थी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »