18 Apr 2024, 09:29:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कोरोना के खौफ के बीच इस सुपरस्टार ने किया ऐसा काम, लोग हुए खुश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2020 12:20AM | Updated Date: Mar 30 2020 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार नागार्जुन ने डेली वेज वर्कर्स की मदद के लिये एक करोड़ रूपये देने की घोषणा की है। कोरोना वायरस (कोविड-19) का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है। इस महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। ऐसे में डेली वेज वर्कर्स की रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। नागार्जुन कोरोना वायरस से जंग के ख़लिाफÞ आगे आए हैं। उन्होंने डेली वेज वर्कर्स की मदद के लिए एक करोड़ रुपए की सहायता की घोषणा की है। नागर्जुन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा , ‘‘ लॉकडाउन कड़वी सच्चाई और एक जरुरत है। मेरे सहयोगियों द्वारा बढ़ाए गए मदद के हाथ के लिए मैं उनकी तारीफ करता हूं। इस कोरोना वायरस क्राइसिस में फिल्‍म डस्ट्री के डेली वेज वर्कर्स के लिए अपनी तरफ से मैं एक करोड़ रुपये दे रहा हूं। भगवान हम सब पर दया दृष्टि बनाए रखे। घर पर रहें, सुरक्षित रहें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »