28 Mar 2024, 21:34:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कोरोना से बचाने की डोनेशन की बात पर सोनम ने दिया करारा जवाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2020 12:57AM | Updated Date: Mar 29 2020 12:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्‍बई। पिछले काफी दिनों से पूरी दुनिया के साथ ही देश भी कोरोना वायरस से प्रभावित हो रहा है। भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है। फिल्म इंडस्ट्री में उससे पहले ही कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन कर दिया गया है। इस लॉकडाउन से सबसे ज्यादा दिहाड़ी मजदूर प्रभावित हो रहे हैं। इस बीच आम लोग बॉलीवुड सितारों से पूछ रहे हैं कि उन्होंने अभी तक कोरोना से होने वाली समस्या के लिए कितना डोनेशन दिया है।
 
एक ट्विटर यूजर ने ऐसा ही एक सवाल सोनम कपूर से पूछकर उन्हें ट्रोल करने का प्रयास किया। यूजर ने सोनम को टैग करते हुए ट्वीट किया, 'सोनम, आप हमेशा सरकार और उसकी नीतियों की आलोचना करने में सबसे आगे होती हैं और अब जब देश को आपकी जरूरत हैं तब देश नहीं बचाना आपको? आप केवल एक पाखंडी हो।' ट्रोल करने पर सोनम ने भी यूजर को जवाब देते हुए लिखा, 'न तो मैं और न ही मेरा परिवार, अपने डोनेशन का प्रचार नहीं करते हैं जब तक कि वह संस्था ऐसा हमसे करने के लिए न कहे।'
 
बता दें कि हाल के दिनों में साउथ के कई सुपरस्टार्स ने कोरोना से प्रभावित लोगों के लिए काफी दान किया है। इन स्टार्स में प्रभास, पवन कल्याण, महेश बाबू, अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर जैसे बड़े सितारे शामिल हैं। इस समय फैन्स बॉलीवुड स्टार्स की खामोशी पर भी काफी सवाल उठा रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »