19 Apr 2024, 08:25:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

साउथ फिल्मों के स्‍टार सेतुरमण की हुई 36 की उम्र में मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2020 12:03AM | Updated Date: Mar 28 2020 12:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्‍बई। साउथ फिल्मों के ऐक्टर सेतुरमण का गुरुवार को हार्ट अटैक से चेन्नई में 36 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह ऐक्टर होने के साथ पेशेवर डॉक्टर भी थे। सेतुरमण ने 2013 में फिल्म 'कन्ना लड्डू थिन्ना आसिया' से डेब्यू किया था। इस फिल्म के हिट होने के बाद वह 'वालिबा राजा', 'सक्का पोडू पोडू राजा' और '50/50' जैसी फिल्मों में भी काम किया। फिल्मों के अलावा उन्होंने कई टीवी शोज भी किए। बता दें कि सेतुरमण ने पिछले कुछ दिनों से ऐक्टिंग छोड़ फुल टाइम अपने क्लीनिक पर रहना शुरू कर दिया था।

उनके क्लीनिक का नाम 'जी क्लीनिक' है। सेतुरमण जेड क्लीनिक के मालिक थे, जो चेन्नई में स्किन केयर और कॉस्मेटोलॉजी क्लीनिकों की एक कड़ी है। ऐक्टर संथानम ने ट्विटर पर शोक जताते हुए लिखा, 'मेरे प्यारे मित्र डॉ. सेथु के निधन पर पूरी तरह से स्तब्ध और परेशान हूं। उनकी आत्मा को शांति मिलें।' बता दें कि सेतुरमण की पहली फिल्म में संथानम भी थे। वहीं, सेतुरमण के निधन से उनके दोस्त, परिवार के सदस्य और सहकर्मी सभी बेहद सदमे में हैं। सेतुरमण ने साल 2016 के 12 फरवरी को उमा से शादी की थी। उनका एक बच्चा भी है। साल 2017 में रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के चलते उनकी सर्जरी भी हुई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि इसी के चलते वह पिछले कुछ समय से शारीरिक और मानसिक तौर पर परेशान थे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »