24 Apr 2024, 04:01:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बॉलीवुड स्टार्स में पड़े पुलिस के डंडे, वायरल हुई तरवीरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2020 12:23AM | Updated Date: Mar 27 2020 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्‍बई। वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस के कारण पूरा विश्‍व डरा हुआ है। और इसे रोकने के लिए पुलिस प्रशासन अपने कार्यवाही कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी। बॉलीवुड सेलेब्स व टीवी स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को इस खतरनाक वायरस से जागरूक कर रहे हैं। स्टार्स इंस्टाग्राम पर फोटोज़ व वीडियो शेयर कर सुरक्षित रहने की अपील कर रहे हैं। कॉमेडियन-एक्टर सुनील ग्रोवार ने अपने अलग अंदाज में फैन्स को एक मैसेज दिया है।
 
सुनील ने एक मीम शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक्टर लंबे बालों में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने मीम के माध्यम से बताने की प्रयास की है कि कोरोना के दहशत के बीच घर से निकलने के लिए मना किया गया है। अगर कोई निकलता है तो उसे पुलिस पकड़ सकती है। मीम पर लिखा है घर से निकलते ही, कुछ देर चलते ही। पोस्ट के साथ कैप्शन में कॉमेडियन ने लिखा, 'भगवान के लिए घर पर रहो।' उनका ये पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। फैन्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »