23 Apr 2024, 22:10:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

निक के साथ पिछले 8 दिन से आइसोलेशन में हैं प्रियंका चोपड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2020 12:19AM | Updated Date: Mar 27 2020 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है। पूरी दुनिया के लोग अपने घरों में बंद है। वहीं इस बीच अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कई वीडियो शेयर किए है। वह पिछले आठ दिनों से पति निक जोनस के साथ घर में बंद (सेल्फ-आइसोलेशन) हैं। हालांकि प्रियंका सोशल मीडिया के जरिए लोगों में वायरस को लेकर जागरुकता फैलाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। एक वीडियो में प्रियंका ने कहा, 'मैं उम्मीद करती हूं कि आप सब सुरक्षित होंगे। मैं बस आकर हेलो करना चाहती थी। हमारा जीवन पूरी तरह से उलट पुलट हो गया है। ये एक फिल्म के जैसा लग रहा है लेकिन ऐसा है नहीं। मैं और निक बीते एक हफ्ते से घर में बंद हैं। आज हमारे सेल्फ-आइसोलेशन का 8वां दिन है।'
 
वह कहती हैं, 'हमारा शेड्यूल काफी अलग था, हमारे आसपास पूरे दिन काफी सारे लोग हुआ करते थे और अब अचानक ऐसा हो रहा है। मैं काफी अजीब महसूस कर रही हूं। मुझे लगता है कि आप भी कुछ ऐसा ही महसूस कर रहे होंगे। हम अभी सभी तरह से बचाव कर रहे हैं, हम स्वस्थ और सुरक्षित हैं। हम सोशल डिस्टेंसिंग की प्रेक्टिस कर रहे हैं।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »