29 Mar 2024, 17:00:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अनूप जलोटा बोले - पहले से पता था मुझे नहीं होगा कोरोना वायरस...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2020 12:14AM | Updated Date: Mar 27 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। यूरोप के होलैंड, जर्मनी, लेस्टर और लंदन‌‌ जैसे 4 शहरों में अपने शोज करने‌ के बाद भजन सम्राट अनूप जलोटा आज सुबह 4 बजे लंदन से मुम्बई के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे थे। जहां से उन्हें सीधे मिराज होटल ले जाया गया। कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर उन्हें फिलहाल आइसोलेशन में रखा गया है। 
 
अनूप जलोटा ने खुद सोशल मीडिया से इसकी जानकारी दी है और अपनी फोटो भी शेयर की है। उन्होंने ट्विटर पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है- 'मैं 60 साल से ज्यादा उम्र के पैसेंजर को बीएमसी की ओर से दिए जाने वाले मेडिकल केयर से डरा हुआ हूं। मुझे होटल मिराज लाया गया है, क्योंकि मैं लंदन से मुंबई आया था और डॉक्टर्स की टीम ने मुझे यहां भेज दिया हैं।'
 
अनूप जलोटा ने दिए अपने हाल ही के इंटरव्यू में इस चेकअप को लेकर पूरी जानकारी दी जिसमें उन्होंने अपनी उम्र का जिक्र करते हुए खुद को एक यूवा जैसा बताया। अनूप जलोटा ने हाल ही में कहा कि जब वो लंदन से लौटे तो उन्हें तुरंत डॉक्टर्स की निगरानी में ले जाया गया। हालांकि उन्होंने डॉक्टर्स को कहा कि उनकी भले ही 60 साल से ज्यादा है लेकिन उनकी इम्युनिटी 30 साल के यूवा जैसी है।
 
उन्होंने कहा कि वो कई सालों से योगा कर रहे हैं और 1500 एमजी विटमिन सी खा रहे हैं। अनूप जलोटा को जब डॉक्टर्स द्वारा जानकारी दी गई वो कोरोना वायरस में नेगेटिव पाए गए हैं तो उन्होंने कहा कि ये बात उन्हें पहले से ही पता थी कि वो इस वायरस की चपेट में नहीं आएंगे क्योंकि प्राणायम और सही दिनचर्या से उनकी प्रतिरोधक क्षमता काफी मजबूत है। इसके साथ ही उ्न्होंने ट्विटर पर पूरी बात बताई और लोगों को सलाह दी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »