23 Apr 2024, 20:54:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सोनाक्षी के प्रशंसकों ने उनकी शादी को लेकर उत्सुकता जताई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2020 12:36PM | Updated Date: Mar 24 2020 12:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी का प्लान अपने प्रशंसकों के साथ साझा की, जब प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान उनके व्यक्तिगत जीवन के बारे जानने की इच्छा व्यक्त की। सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक प्रश्न और उत्तर सत्र के लिए पोस्ट किया, जिसका शीर्षक था 'सोनाक्षी से पूछो'।

जल्द ही कई प्रशंसकों ने उनकी पूछा कि वह शादी कब कर रही हैं, और क्या आप पति के नाम से शादी करेंगी जिसके जवाब में अभिनेत्री ने मजाकिया अंदाज में कहा, "नहीं, नाम से नहीं, बल्कि पूरे पति से शादी करूंगी।" उन्होंने कहा, "कहां पे मिलता है ये? कोई कोई बता दो। इतनी चिंता तो मम्मी पापा को भी नहीं रहती है।" सवाल में एक ने पूछा कि, आप बचपन में मोटी-शर्मीली रही हैं। क्या आप जिम जाती थीं? इसपर उन्होंने जवाब दिया, "मैं व्यायाम नहीं करती।"

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »