26 Apr 2024, 02:13:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

खत्म नहीं हो रहा कनिका कपूर के शरीर से कोरोना का संक्रमण, फिर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2020 12:34AM | Updated Date: Mar 24 2020 12:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर के फैंस के लिए एक बार फिर से बुरी खबर है। इन दिनों पूरी दुनिया में महामारी की तरह फैले कोराना वायरस से लड़ रही हैं। बीते दिनों उन्होंने खुद अपने कोरोन वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की थी। इसके बाद से कनिका कपूर का इलाज लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में चल रहा है। 
 
अस्पताल में उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। सोमवार को कनिका कपूर का फिर से कोविड 19 का टेस्ट किया गया, लेकिन दूसरे टेस्ट में वह फिर से कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। ऐसे में कनिका के फैंस की उनके लिए चिंता बढ़ गई है। गायिका कनिका कपूर ने बीते शुक्रवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर खुद के कोरोना संक्रमित होने का खुलासा किया था। 
 
खबर के मुताबिक बीते दिनों कनिका कपूर लंदन से लौटी थीं। इसके बाद उन्होंने लखनऊ और मुंबई सहित कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। कनिका ने लखनऊ में हुई एक पार्टी में भी हिस्सा लिया था। उस पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह, यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह जैसे तमाम बड़े लोग मौजूद थे। 
 
कनिका कपूर के कोरोना वायरस पॉजिटिव आने के बाद इन सभी हस्तियों ने भी खुद को क्वारंटाइन कर लिया और कोरोना वायरस का टेस्ट भी करवाया। राहत कि बात ये है कि कनिका कपूर इन सब में जिन लोगों से मिली उनकी कोरोना वायरस रिपोर्ट नेगेटिव आई। वहीं दूसरी और कोरोना वारस से संक्रमित होने के दौरान कनिका कपूर के खिलाफ लापरवाही दिखाने के आरोप भी लगे। जिसके चलते उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो गई हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »