29 Mar 2024, 20:24:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कोरोना को देख रोने लगी सपना चौधरी, कहा - बुरे समय में...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2020 12:17AM | Updated Date: Mar 24 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवाहन पर आज पूरे देश में जनता कर्फ्यू रहा। लोग सुबह से ही अपने घरों में रहे और सड़कें पूरी तरह से खाली रहीं। बॉलीवुड के भी कई बड़े सितारे इसमें शामिल हुए। हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरीभी जनता कर्फ्यू के बाद घंटी बजाओ जश्न में शामिल हुईं। इस समय सोशल मीडिया में सपना का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह काफी भावुक नजर आ रही हैं। वे अपनी आंखो से बह रहे आंसू को रोक रही हैं।
 
दरअसल, जब पूरा देश इस जनता कर्फ्यू के बाद जश्न मना रहा था तो सपना भी अपनी अपने फ्लैट की बॉलकनी में आईं और सबके साथ ताली बजाई। उनकी सोसाइटी की सभी बिल्डिंग्स में लोग अपने घरों के बाहर थे और जैसा पीएम मोदी ने कहा था वे लोग उसी तरह हाथों में शंख, थाली, प्लेट, बोतल, तो कोई भगवान की घंटी लेकर बजा रहा। यह सब देखकर सपना काफी भावुक हो गईं और रोने लगीं। सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका वीडियो भी पोस्ट किया है और साथ ही एक मैसेज भी दिया है। सपना ने लिखा है, बुरे समय में भी कुछ अच्छाई होती है। गर्व है हमें अपनी एकता और अखंडता पर।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »