28 Mar 2024, 18:16:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जनता कर्फ्यू के बीच तैमूर ने पापा के साथ लगाए पौधे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2020 12:01AM | Updated Date: Mar 24 2020 12:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कोरोना वायरस के कहर के चलते इन दिनों पूरा बॉलीवुड अपने-अपने घरों में कैद होकर अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस करीना कपूर ने हाल ही में अपने बेटे तैमूर अली खान और पति सैफ अली खान की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें तैमूर पापा सैफ के साथ घर में पौधे लगाते दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा है, 'मेरे लड़के अपने हिस्से का काम कर रहे हैं, चलिए सब मिलकर दुनिया को एक बेहतर जगह बनाएं। अपने हिस्से की भागीदारी निभाएं। घर में रहें, सुरक्षित रहें. जनता कर्फ्यू।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »