20 Apr 2024, 15:05:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

3 बच्चों की मां हैं कोरोना पॉजिटिव पाई गईं कनिका, 18 की उम्र में...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2020 12:25AM | Updated Date: Mar 23 2020 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस का शिकार हो गई हैं। कनिका कपूर को लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ दिनों पहले वह लंदन में थीं। ऐसा माना जा रहा है, जब वह लंदन से वापस आई तब कोरोना पॉजिटिव थी। लंदन से वापस लौटने के बाद उन्होंने अपने होमटाउन लखनऊ में पार्टी भी की। 
 
यह बात आपको हैरान कर सकती है कि कनिका ने मात्र 18 की उम्र में शादी करके घर बसा लिया था। 17 की उम्र में वह बिजनेसमैन राज चंदोक से प्यार कर बैठी। एक साल डेटिंग करने के बाद 1997 में कनिका ने विवाह रचा लिया था। राज एक लंदन बेस्ड बिजनेसमैन हैं, जिनसे उनका तलाक हो चुका है। वह 3 बच्चों की मां थी, इसलिए उनके लिए तलाक लेना आसान नहीं था। 34 की उम्र में 2012 में उन्हें मजबूरी में तलाक लेना पड़ा।
 
तीनों बच्चों को कनिका ने अकेले पाल कर बड़ा किया है। उनका एक बेटा और दो बेटियां हैं। उनके तीनों बच्चे लंदन में रहते हैं और पढ़ाई करते हैं। कनिका के बच्चों के पास भारत की नागरिकता नहीं है, उनके पास सिर्फ लंदन की ही नागरिकता है। लंदन में घर और बच्चे होने की वजह से कनिका का लंदन आना-जाना बना रहता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »