23 Apr 2024, 19:48:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कनिका के सपोर्ट में आईं सोनम कपूर, लोग बोले - आप तो...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2020 12:12AM | Updated Date: Mar 23 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस की चपेट में आ गई है। कनिका कपूर को लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें, कनिका कपूर लंदन से वापस आईं, लेकिन उन्होंने कोविड 19 का कोई टेस्ट नहीं कराया, इस दौरान उन्होंने पार्टी भी की। हालांकि, सिंगर ने अपना कोविड टेस्ट पॉजिटिव आने की जानकारी खुद दी। लेकिन अब सिंगर के ऐसा करने पर लगातार बॉलीवुड गलियारों से रिएक्शन आ रहे हैं। अब सोनम कपूर का इस पर रिएक्शन आया है। उन्होंने एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
 
सोनम कपूर ने कनिका कपूर को लेकर अपने ट्वीट में लिखा - कनिका कपूर 9 तारीख को भारत आईं। भारत के लोग इस दौरान अलग-थलग नहीं थे लेकिन होली खेल रहे थे। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के इस ट्वीट पर यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं और कह रहे हैं कि आप ट्वीट मत ही किया करो।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »