26 Apr 2024, 04:15:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

आलिया-रणबीर के ब्रेकअप की खबरों काे लेकर आलिया ने दिया करारा जवाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2020 1:28AM | Updated Date: Mar 22 2020 1:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय कपल्स में शुमार हैं। दोनों सितारे पिछले कुछ समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें भी आ रही थीं जिनमें कहा गया था कि दोनों जल्द ही शादी भी रचा सकते हैं। हालांकि एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आलिया और रणबीर के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा है। कहा जा रहा था कि रणबीर और आलिया के रिश्ते में ददार आ चुकी है।
 
इतना ही नहीं खबरें तो ये तक थी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन अब आलिया ने अपने रिलेशनशिप पर उंगली उठाने वालों को करारा जवाब दिया है। हाल ही में आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर को शेयर कर रणबीर के साथ अपने ब्रेकअप वाली खबरों से पर्दा उठा दिया है। आलिया ने सोशल मीडिया के जरिए अपने ब्रेकअप की खबरों को खारिज करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है। अलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर का भी जिक्र किया है।
 
दरअसल इस तस्वीर का कैप्शन देते हुए आलिया ने लिखा, 'घर पर रहें और।। सूर्यास्त को निहारें। घर पर रहें और सुरक्षित रहें। तस्वीर मेरे हमेशा के फेवरिट फटॉग्रफर रणबीर कपूर ने ली है।' अन्य बॉलिवुड सिलेब्रिटीज की तरह आलिया भट्ट भी इस समय कोरोना वायरस के कारण घर पर ही आराम कर रही हैं।
 
आलिया के पोस्ट पर बहन शाहीन ने झट से कमेन्ट कर लिखा, 'तो वो बस हमारी ही बुरी तस्वीरें खींचता है।' वहीं आलिया की दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर ने लिखा, 'मैं अपने बॉयफ्रेंड को तुम्हारे बॉयफ्रेंड जैसा बनने की ट्रेनिंग दे रही हूं।' इसके साथ ही रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने भी कमेन्ट कर अपना प्यार दिखाया। उन्होंने आलिया की फोटो पर हार्ट इमोजी शेयर की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »