कोरोना वायरस को लेकर हर तरफ खौफ का माहौल है और इससे बचने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, बॉलिवुड स्टार अपने फैंस को सतर्क रहने के लिए कह रहे हैं और इसके साथ ही खुद भी इसका पालन कर रहे हैं। मलाइका अरोड़ा फिटनेस फ्रीक हैं। वो अपने खाने-पीने और फिटनेस का पूरा ध्यान रखती हैं। साथ ही उन्हें खाना बनाना भी बहुत पसंद है, लेकिन बिजी शेड्यूल के चलते वो अपने शौक को पूरा नहीं कर पाती हैं। अब कोरोना वायरस के चलते जैसे कि लगभग सभी स्टार्स अपने घर पर हैं।
वैसे ही मलाइका अरोड़ा भी अपनी फैमिली के साथ समय बिता रही हैं और बहुत ही शांत तरीके से अपने इस समय का उपयोग कर रही हैं। मलाइका अरोड़ा ने घर पर रहते हुए खाना पकाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर खाना पकाते हुए वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने मालाबारी वेज स्टू पकाया है। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। साथ ही अपने खाना बनाने के शौक के बारे में भी बताया है। इस दौरान वो बहुत ही नॉर्मल लुक में नजर आईं। उन्होंने डेनिम स्कर्ट और व्हाइट टी-शर्ट पहनी हुई है।
साथ ही उनका नो मेकअप लुक भी देखने को मिला। बता दें कोरोना वायरस के कारण मुंबई में लगभग सभी सार्वजनिक स्थान बंद हैं। सभी लोगों को घर में रहने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में सभी स्टार्स सोशल मीडिया पर अपनी हर छोटी-छोटी चीजें शेयर कर रहे हैं। सभी लोग अपने-अपने अंदाज में अपना समय काट रहे हैं। कोई घर की सफाई कर रहा है तो कोई खुद को पैंपर कर रहा है। वहीं कुछ लोग वर्कआउट पर भी पूरा ध्यान रहे हैं। टीवी स्टार्स भी घर पर ही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस रश्मि देसाई को बाहर ठेले से सब्जी लेते हुए भी देखा गया था।