16 Apr 2024, 22:02:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

करिश्मा का बड़ा खुलासा, हनीमून पर पति ने कर दिया था सौदा, दोस्त के साथ सोने...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2020 12:46PM | Updated Date: Mar 21 2020 12:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी और खूबसूरत अभिनेत्री करिश्मा कपूर हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में करिश्मा कपूर ने अपनी निजी जिंदगी के इस राज का खुलासा किया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह सकता है। करिश्मा कपूर ने बताया जब हम अपने हनीमून पर थे तब संजय कपूर ने अपने दोस्त के साथ मेरी कीमत लगा दी थी उन्होंने मुझे अपने दोस्त के साथ एक रात बिताने के लिए मजबूर कर दिया था जब मैं इसके लिए तैयार नहीं हुई तो संजय ने मेरे साथ मारपीट करना शुरू कर दी थी।
 
आपको बताते चलें कि करिश्मा कपूर अचानक ही फिल्मों से दूरी बनाकर दिल्ली के बिजनेस में संजय कपूर के साथ साल 2003 में शादी की थी. उस समय करिश्मा अपने लाइफ को लेकर एकदम निश्चिंत ही और आगे बढ़ रही थी लेकिन शादी के तकरीबन 5- 6 साल बाद ही लाइफ में दूरियां आने लगी साल 2016 में करिश्मा ने संजय कपूर से तलाक ले लिया और अलग हो गई।
 
जानकारी के लिए बता दें कि करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से लव मैरिज की थी। लेकिन यह शादी सफल नहीं हो पाए हनीमून से ही करिश्मा और संजय के बीच झगड़े शुरू हो गए हनीमून पर संजय ने अपनी बीवी का सौदा अपने दोस्त के साथ कर डाला और करिश्मा को अपने दोस्त के साथ सोने के लिए कहा था।
 
इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि करिश्मा के साथ उनकी सास का व्यवहार भी कुछ अच्छा नहीं था वह बात-बात पर करिश्मा पर हाथ उठा देती थी इतना ही नहीं संजय अपने भाई को पत्नी करिश्मा पर नजर रखने के लिए कहते थे करिश्मा कपूर ने इंटरव्यू में बताया है कि संजय कपूर छोटी-छोटी बात पर हाईपर हो जाते थे और मारपीट शुरू कर देते थे आखिरकार उन्होंने साल 2012 में अपनी शादी खत्म करने का निर्णय लिया और अपने दोनों बच्चों के साथ मां बबीता के पास रहने मुंबई आ गई और साल 2016 में करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बीच तलाक फाइनल हुआ।
 
खबरों की मानें तो करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बीच तलाक आपसी सहमति से हुआ था. संजय ने बच्चों के लिए 10 करोड़ का एक ट्रस्ट किया था और करिश्मा कपूर को रहने के लिए एक बंगला दिया था संजय अपने दोनों बच्चों की पढ़ाई का भी खर्च उठाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करिश्मा कपूर का जन्म 25 जून 1974 को मुंबई में हुआ था। करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड में कई ऐसी प्रसिद्ध फिल्में की है जिसमें वह इनाम की हकदार रह चुकी है।
 
आपको बता दें कि 90 के दशक में करिश्मा कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म प्रेम कैदी से की थी जो उस समय बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी इसके बाद करिश्मा कपूर ने जीत, जानवर, हीरो नंबर-1, जुड़वा, दिल तो पागल है, बीवी नंबर-1, राजा हिंदुस्तानी, कुली नंबर-1, राजा बाबू जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »