29 Mar 2024, 15:07:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका की आवाज और दीपिका की मुस्कान चाहती हैं करीना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2020 12:31PM | Updated Date: Mar 21 2020 12:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि वह प्रियंका चोपड़ा की आवाज और दीपिका पादुकोण की मुस्कान चाहती हैं। करीना कपूर खान अपने रेडियो टॉक शो ‘व्हॉट वुमन वॉन्ट’ के दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रही हैं। करीना से पूछा गया कि वह बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस से क्या चाहती हैं। 

करीना ने कहा कि वह प्रियंका चोपड़ा की आवाज चाहती हैं। उन्हें प्रियंका की आवाज बेहद प्यारी लगती है। दीपिका पादुकोण से करीना उनकी मुस्कान चाहती हैं। करीना को दीपिका की मुस्कुराहट काफी पसंद है। इसके अलावा आलिया भट्ट के बारे में करीना ने कहा कि आलिया काफी प्रतिभाशाली हैं। इसलिए वह आलिया से कुछ टैलेंट चाहती हैं। करीना ने कहा कि वे मीडियाकर्मी और फोटोग्राफर्स से उनका कैमरा चाहती हैं और रिपोर्टर्स से जानकारियां चाहती हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »