18 Apr 2024, 08:04:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

टाइगर श्रॉफ ने कहा- ये बॉलीवुड स्‍टार का ब्रैस्लेट मुझसे ज्यादा पॉपुलर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2020 1:17AM | Updated Date: Mar 21 2020 1:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हाल ही तुलना होने लगी कि भविष्य में टाइगर, सलमान की जगह ले सकते हैं। टाइगर को यह बात जमी नहीं और उन्होंने इसे मजाक में उड़ा दिया। टाइगर ने सलमान को सुपरस्टार बताते हुए कहा क‍ि यदि उनके ब्रैस्लट का सोशल मीडिया पर पेज बना दिया जाए तो उसके फॉलोअर्स मुझसे ज्यादा हो जाएंगे। यह होता है स्टारडम। यानी कि सीधे-सीधे टाइगर ने कह दिया क‍ी सलमान का ब्रैस्लट उनसे ज्यादा पॉपुलर है। और टाइगर की यही बात सभी को अच्‍छी लगती है। 
 
6 मार्च को टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 3 रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरूआत की, लेकिन इसी बीच कोरोना वायरस फैल गया। देश के ज्यादातर सिनेमाघर बंद हो गए और टाइगर की फिल्म को महज आठ दिन ही व्यवसाय करने को मिले। स्थिति सामान्य होने के बाद इस फिल्म को फिर से रिलीज किया जाएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »